इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- शहर के प्राचीन श्रीकालीबाड़ी मंदिर पर नवरात्र की अष्टमी पर मातारानी का फूल बंगला सजाया जाएगा। मंदिर पर भव्य श्रंगार के साथ शाम को महा आरती होगी। यह जानकारी देते हुए मंदिर के महंत स्वामी सुबोधानंद जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवरात्र की अष्टमी पर मातारानी का भव्य श्रंगार होता है। इस बार भी आज शनिवार को अष्टमी के दिन माता दक्षिणेश्वरी देवी का फूल बंगला सजाया जाएगा। इस पावन मौके पर मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। मंदिर पर शाम पांच छह बजे से माता के श्रंगार के दर्शन भक्त कर सकेंगे। शाम साढे़ सात बजे श्रंगार की महा आरती होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.