इटावा औरैया, फरवरी 21 -- शनिवार को लखना स्थित कालिका देवी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां कालिका की पूजा-अर्चना की, बच्चों के मुंडन संस्कार कराए और नवविवाहित जोड़ों ने भी विशेष पूजा में भाग लिया। मंदिर के कपाट सुबह खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां कालिका की पूजा के साथ प्राचीन तालाब में आचमन भी किया। इस दौरान कई भक्तों ने अपनी मुरादें पूरी होने पर मंदिर में झंडे भी चढ़ाए। कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी और इटावा जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में देवी भक्त यहां पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...