इटावा औरैया, फरवरी 24 -- पंचायती राज विभाग में काम में लापरवाही बरतने और लगातार गैरहाजिर रहने जैसे मामलों को लेकर चार सफाई कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई है। इनमें से तीन को निलंबित किया गया है और एक कर्मचारी को वेतन रहित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने यह कार्यवाही की है। उच्चाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में बसरेहर विकासखंड के राजस्व ग्राम अहलादपुर में तैनात सफाई कर्मचारी कमलेश कुमार के विरुद्ध कार्यवाही की गई है । इसमें सफाई कर्मचारी को निलंबित किया गया है और पूरे मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढ़पुरा को सौंपी गई है। उनसे कहा गया है कि भी 15 दिन में आरोप पत्र दे दें। निलम्बन अवधि में कमलेश कुमार विकासखंड बढ़पुरा से सम्बद्ध रहेंगे। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत सराय इलाही में तैनात सफाई क...