इटावा औरैया, फरवरी 6 -- गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने शहर के समीप स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया और वहां चोकर सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर इसकी जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही जो अन्य कमियां पाई गई उन्हें दूर करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में गायों के लिए हरा चारा उपलब्ध कराया जाए और चारे की कमी ना रहे। गौशाला के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि ग्रीन एनर्जी को लेकर काम किया जा रहा है गाय के गोबर से गैस बनेगी और यूपी के 60 जिलों में इस गैस के लिए फिलिंग सेंटर खोले जाएंगे। इस व्यवस्था के लिए 10 हजार करोड रुपए की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पर प्रदेश में 12 लाख करोड रुपए खर्च होते हैं और यह व्यवस्था लागू होने के बाद 8 लाख करो...