इटावा औरैया, फरवरी 14 -- भरथना-ऊसराहार मार्ग पर नगला धना के पास शुक्रवार शाम हुए दो ऑटो की भिड़ंत में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कांवड़ लेने श्रंगीरामपुर फतेहगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला हीरालाल पिलखना निवासी 31 वर्षीय राम मनोहर उर्फ पिंटू पुत्र परशुराम निषाद 13 फरवरी की शाम कांवड़ लेने के लिए अपने साथियों के साथ ऑटो से निकले थे। उनके साथ भतीजा सर्वेश निषाद पुत्र रघुराज सिंह, चचेरा भाई अंकित, विष्णु, पांडेय समेत करीब छह लोग सवार थे। सभी लोग श्रंगीरामपुर फतेहगढ़ के लिए रवाना हुए थे। जब उनका ऑटो भरथना क्षेत्र में धना के नगला के पास ऊसराहार रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक ओवरटेक कर दिया। कार को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी टक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.