इटावा औरैया, अगस्त 6 -- कांग्रेस नेताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर भी दुख व्यक्त किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि शिबू सोरेन तथा सत्यपाल मलिक के निधन से बड़ी क्षति हुई है। शिबू सोरेन ने हमेशा आदिवासियों के लिए संघर्ष किया और उनके लिए निरंतर योजनाएं संचालित करने पर जोर देते रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, सुखराम सिंधी, प्रशांत तिवारी, आलोक यादव, अरुण यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, कुसुम लता उपाध्याय, प्रेम नारायण दोहरे, वाचस्पति दुबे, प्रेरणा जुबेरी, सतीश नगर ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...