इटावा औरैया, मार्च 21 -- 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और सपा की तैयारियों के बीच अब कांग्रेस भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती है। कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी गोटें फिट करने के लिए जिला और शहर कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। आशुतोष दीक्षित को जिलाध्यक्ष तथा मो राशिद को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी मलखान सिंह यादव जिला अध्यक्ष और पल्लव दुबे शहर अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। कांग्रेस ने फिर से अपने पुराने समीकरण को दोहराने का दांव चल दिया है। सपा का पीडीए और भाजपा का सबका साथ सबका विकास के बीच कांग्रेस ने ब्राह्मण और मुस्लिम चेहरे उतारकर दोनों राजनैतिक दलों को आने वाले समय के लिए सचेत कर दिया है। कांग्रेस अब भाजपा और सपा दोनों से अलग अपने पुराने रास्ते पर चलने के लिए निकल पड़ी है। कांग्रेस आलाकमान ने निवाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.