इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- ऐतिहासिक भारेश्वर महादेव मंदिर भरेह से कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें मुख्य यजमान सोनवीर सविता पत्नी सहित मौजूद रहे। पूर्व प्रधान सेवाराम सविता ने बताया कि श्री मद भागवत कथा सात दिन तक निरंतर चलेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा श्रवण करने की अपील की है। कथा व्यास श्री कांत त्रिवेदी अनेई ने यमुना नदी पर जाकर विधि विधान से कलश भरवाये। गांव में भ्रमण के बाद कलश यात्रा मंदिर कथा स्थल पर पहुंची। जहां व्यास जी के मुखारबिंद से भक्तों ने भगवान की पावन कथा का रसपान किया। इस दौरान महंत दयाल दास, महंत चंबल गिरी, संत गजराज दास, भूरेलाल सविता, चंद्रप्रकाश सविता, प्रमोद सविता, सर्वेश सविता, मंजेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.