इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- कथाकार शिव अवतार पाल को सम्मानित किया गया है। मूर्धन्य साहित्यकार विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित अखिल भारतीय अनीता प्रभाकर स्मृति कहानी प्रतियोगिता में उनकी पुरस्कृत कहानी जमींदोज के लिए विष्णु प्रभाकर सम्मान से सम्मानित किया गया। राजधानी के साहित्य अकादमी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों की उपस्थिति में विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष नवीन गोयल, मंत्री अतुल प्रभाकर व समन्वयक बलराम अग्रवाल ने शिव अवतार पाल को सम्मान प्रदान किया। निर्णायक मंडल की सदस्य निर्देश निधि ने कहानी जमींदोज पर चर्चा करते हुए कहा कि शिव अवतार पाल इस दौर के महत्वपूर्ण कथाकार हैं। उनकी कहानियों के पात्र किसान, मजदूर एवं शोषित-बंचित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिव अवतार पाल ने अपनी पुरस्कृत कहानी जमींदोज का पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.