इटावा औरैया, फरवरी 22 -- ओवरब्रिज के पास रेस्टोरेंट समोसा बनाते समय एक कारीगर खौलते तेल से झुलस गया। घटना ओवरब्रिज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। रेस्टोरेंट मालिक ने घायल कारीगर को कस्बे के अस्पताल पहुंचाया। बिजौली निवासी विवेक अग्निहोत्री पुत्र संतोष अग्निहोत्री रेस्टोरेंट में समोसा बना रहा था। इसी दौरान अचानक कड़ाही से खौलता तेल उसके पैरों पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी की देखरेख में इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. सत्येन्द्र साहू ने विवेक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, पैरों में गंभीर रूप से जलने के कारण डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...