इटावा औरैया, फरवरी 5 -- रेलवे कार्य के लिए डंपरों द्वारा मिट्टी ढुलाई किए जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग से डुडहा गांव होते हुए वैदपुरा जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति से आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर डंपरों की आवाजाही रोक दी, जिससे मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। किसानों का कहना है कि यह सड़क पहले से ही खराब हालत में थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा भारी संख्या में ओवरलोड डंपरों से मिट्टी ढुलाई कराए जाने के कारण सड़क पर कई-कई फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक दर्जनों लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। किसान यूनियन अध्यक्ष रामौतार यादव, प्रधान लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.