इटावा औरैया, फरवरी 13 -- औरैया से अपने बेटे के साथ ऑटो में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी कर लिए गए। चोरी की वारदात को उसी ऑटो में बगल की सीट पर बैठी एक लड़की ने अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र स्थित अछल्दा चौराहा निवासी सरिता देवी पत्नी अप्तोष कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 फरवरी की दोपहर वह अपने 12 वर्षीय बेटे अंश कुमार के साथ बाबरपुर से ऑटो में बैठकर इटावा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। शादी उनके जेठ की बेटी की थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह घर से सोने के जेवर भी साथ लेकर चली थी। पर्स में पांच सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और एक मंगलसूत्र रखा हुआ था। ऑटो में उस समय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.