इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- एनएचएआई ने बकेवर ओवरब्रिज के नीचे बड़े-बड़े पत्थर लगवा दिए है, जिससे ओवरब्रिज के नीचे हाथठेले वालों व ऑटो वालों का अतिक्रमण अब बन्द हो गया। आगरा कानपुर नेशनल हाइवे के बकेवर ओवरब्रिज के नीचे हाथठेले, ऑटो वाले अतिक्रमण कर दोनों तरफ से काफी जगह घेर लेते थे। जिसके कारण इस ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी होती थी। पूरे दिन में कई बार जाम लगता था। पुलिस प्रशासन ने कई बार अतिक्रमणकारियों को हटवाया लेकिन वे पुनः अतिक्रमण कर लेते थे। ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ करीब पंद्रह हाथठेले वाले फल जूस कचौड़ी आदि के लगाये रहते थे। जिससे काफी जगह ओवरब्रिज के नीचे की घिरी रहती थी। इसके बाद उनकी स्टूल बेंच आदि पड़ी रहती थी। उनके बाद ऑटो वाले ईरिक्शा वाले सवारी उतारने बैठाने को खड़े किए रहते थे इस कारण ओवरब्रिज के नीचे च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.