इटावा औरैया, फरवरी 24 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के चकूपुरा गांव में मंगलवार सुबह एंबुलेंस सेवा की लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे घायल युवक करीब एक घंटे तक तड़पता रहा और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। चकूपुरा निवासी 40 वर्षीय महेश पुत्र बनवारी लाल वाल्मीकि मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे घर के बाहर जानवरों के पास झाड़ू लगा रहा था। झाड़ू लगाने के बाद जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ, दरवाजे की देहरी से ठोकर लगने के कारण गिर पड़ा। सामने रखी ईंट में सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर से काफी खून बहने लगा। परिजनों ने एंबुलेंस के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.