इटावा औरैया, जनवरी 20 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर में कुत्ता काटने की एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आने वाले मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर स्किन में इंजेक्शन लगाने वाली सिरेंज उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को मेडिकल दुकानों से सिरेंज खरीदकर लानी पड़ रही है। एक सिरेंज की कीमत मेडिकल स्टोर पर लगभग दस रुपये बताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश मरीज पर्ची बनवाने के लिए एक रुपये खुला लेकर आते हैं लेकिन जब उन्हें सिरेंज बाहर से लाने की जरूरत पड़ती है तो उन्हें बापस जाना पड़ता है कई मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना शासन की जिम्मेदारी है लेकिन सिरेंज जैसी बुनियादी वस्तु का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय श्रीकांत गुप्ता, म...