इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में जैतपुरा इकाई की नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजवीर सिंह भदौरिया को अध्यक्ष तथा पिंटू गुप्ता को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि जैतपुरा इकाई के गठन से व्यापारियों की आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी,व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, अखिलेश शर्मा, जिला मंत्री मुकेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे, रिंकू यादव, रजत गुप्ता, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, मुकेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, धर्मेंद्र गुप...