इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। फिशरवन क्षेत्र में मजार विवाद को लेकर हालात और संवेदनशील होते जा रहे हैं। प्रस्तावित उर्स की अनुमति न मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वहीं, मजार से जुड़े पदाधिकारियों और अल्पसंख्यक समाज की नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है। बढ़पुरा वन रेंज अफसर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि फिशरवन में मजार का मामला सामने आने के बाद सबसे पहले मजार के केयरटेकर फजले इलाही को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जरिए उनसे 22 जनवरी तक मजार से संबंधित जमीन के दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन तय समय सीमा पूरी होने तक वन विभाग को कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों के अभाव में विभाग को वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं, मजार के केयरटेकर फजले इलाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.