इटावा औरैया, जनवरी 24 -- जनता कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा उप्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं वर्तमान विकास यात्रा से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के में प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि उप्र केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं की आत्मा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज जैसी पावन भूमि ने भारत को आध्यात्मिक दिशा दी है। मुख्य वक्ता डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था क...