इटावा औरैया, मई 1 -- इकदिल में नगर पंचायत की चेयरमैन के निधन के बाद अब उपचुनाव कराया जा रहा है। शुक्रवार को यहां मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में चेयरमैन को चुनने के लिए 14 हजार मतदाता 8 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए 8 मतदान केंद्रों पर17 बूथ बनाए गए हैं। सुबह मतदान 7 बजे से शुरु होगा। नगर पंचायत इकदिल की चेयरमैन फूलन देवी का निधन हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया है। अब नया नगर पंचायत चेयरमैन चुने जाने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह सात बजे 17 बूथों पर मतदान होगा। शाम तक मतदान होने के बाद पांच मई को मतगणना कराई जाएगी। इस चुनावी मैदान में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा ने पिछली बार चुनाव लड़ी एडवोकेट प्रवीण कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। यह पिछली बार दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं भाजपा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.