इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। व्यवसायी जीतू भदौरिया और शैलू भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष एवं सुनील भदौरिया को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। मुख्य अतिथि के तौर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बढ़ा रहा है, सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है। जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है व्यापारियों को अब तय करना होगा कि सही मायनें मे कौन उनकी आवाज बुलंद कर रहा है। इस मौ...