इटावा औरैया, मार्च 26 -- भरथना कस्बा क्षेत्र में सीओ की मौजूदगी में थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ ई रिक्शा चालकों के डीएल, बीमा जैसे अन्य कागज़ात चेक किए। चेकिंग अभियान से अवैध ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे ई-रिक्शा चालकों के प्रपत्र की जांच के चलते सोमवार देर शाम सीओ अतुल प्रधान, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी शमशुल हसन, उपनिरीक्षक सोमेश कुमार की मौजूदगी में ई-रिक्शा चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिग के दौरान ई-रिक्शा चालकों से उनके ई-रिक्शा के प्रपत्र की जांच व ड्राइविंग लाईसेंस की पड़ताल की गयी। सीओ ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 200 से अधिक ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया गया जो सही पाए गये। उन्होने बताया कि पुलिस सर्किल में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जायेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.