इटावा औरैया, जनवरी 19 -- यूपी बोर्ड के निर्देश पर इंटर कॉलेजों में हाई स्कूल और इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही है, जो 22 जनवरी तक चलेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने सोमवार को प्री बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। विद्यालयों में जाकर परीक्षा कक्षो में निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश भी दिए। इस साल प्री बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है और प्री बोर्ड के प्रश्न पत्र भी यूपी बोर्ड से हीं भेजे गए हैं। पहले यह परीक्षाएं 5 जनवरी से शुरू होनी थी लेकिन 5 जनवरी को अवकाश हो जाने के कारण 6 जनवरी से परीक्षाएं कराई जा रही है और 22 जनवरी को परीक्षाएं पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 2 फरवरी से जिले में हाई स्कूल और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएगी। इसका भी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है ।विद्...