इटावा औरैया, जनवरी 4 -- दो दिनों से कोहरा कम होने के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी कुछ कम हुई है। जहां 30 से ज्यादा ट्रेन है देरी से आ रही थी वहीं अब इन ट्रेनों की संख्या आधी रह गई है। भले ही देरी से आने बाली ट्रेनों की संख्या कम है लेकिन फिर भी यात्री जंक्शन पर ठिठुरनें को मजबूर हो रहे हैं।रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस कैंसिल रही वही 15 से ज्यादा ट्रेनें है 1 घंटे से लेकर 6:30 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। अवध एक्सप्रेस 6 घंटे 31 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटे 39 मिनट, गोमती एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मिनट, मगध एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस 32 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस2 घंटे 5 मिनट , डाउन वैशाली एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 1 घंटे 22 मिनट, अप वैशाली एक्सप्रेस 2 घंटे 24 मिनट, डाउन मगध एक्सप्रेस 2 घंटे 57 मिनट, फरक्का ए...