इटावा औरैया, फरवरी 19 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम में निर्बल आय वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है । इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके पहले चरण में 500 छात्रों का लॉटरी से चयन किया गया है। अब इन्हे निजी विद्यालयों में एडमिशन दिलाया जाएगा। इसके लिए इनको विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। प्रथम चरण की इस प्रक्रिया के लिए 1756 आवेदन आए थे। इनमें से 687 आवेदन स्वीकृत किए गए और 1069 आवेदन अस्वीकृत किए गए। इनमें से 500 छात्र छात्राओं का लाटरी पद्धति से चयन करने के बाद उन्हें विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया है। विद्यालयों में सीट भर जाने के कारण 187 बच्चों को विद्यालय आवंटित नहीं हुए है। अब इस प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा और उसमें भी लाटरी पद्धति से एडमिशन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.