इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से ऊसराहार में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ढोल नगाड़े के साथ राष्ट्रभक्ति के गीतों पर कदमताल करते हुए पथ संचलन किया। वहीं जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। कस्बा ऊसराहार में श्रमजीवी विद्यालय मैदान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। जिला प्रचारक शिवम के मार्गदर्शन तथा खंड संचालक कौशल किशोर मिश्रा, खंड कार्यवाह विकास एवं सह खंड कार्यवाह गौरव गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुए। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह देखा गया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर पथ संचलन का स्वागत किया। सुरक्षा के दृष्टि से थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.