इटावा औरैया, जून 22 -- टांडेहार निवासी शिवकुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 21 जून की शाम को भाई विपिन कुमार की ससुराल से हरिशचंद्र अरुण व रोहित निवासी जैतूनपुर थाना भोगांव मैनपुरी उनके घर पर आए और आपसी बात को लेकर गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनकी मां सरोजनी देवी बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की इसके बाद जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.