इटावा औरैया, फरवरी 14 -- संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की बैठक में इस बात पर नाराजगी व्यक्त की गई की आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों का समावेश नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों का काफी नुकसान हो जाएगा। इसमें पेंशनरो को भी शामिल किया जाना चाहिए। कोषागार के पेंशनर्स कक्ष में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अभिलेख सिंह यादव ने की। समिति के संयोजक शिवराज सिंह यादव ने कहा कि पेंशन कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष 11 माह की जाए। राजकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि पेंशनर संगठन इन मांगों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। बैठक का संचालन बृजेश यादव ने किया। रामविलास यादव, इं. सतीश यादव, धीरेंद्र भदोरिया, रामचंद्र यादव, जयप्रकाश, सुभाष चंद्र, वीरेंद्र सिंह शाक्य ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में तय किया गया कि कि आठवें वेतन आयोग में...