इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। वैदपुरा थाना क्षेत्र के सुपारी गांव में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुपारी गांव निवासी 23 वर्षीय शिवानी पत्नी सुशील कुमार 5 फरवरी की दोपहर अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर के पास आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घर में मौजूद परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और तुरंत शिवानी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। शिवानी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। महिला का पति सुशील कुमार चिनाई का काम करते है । शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.