इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- पशुबाड़े में रखे छप्पर में मंगलवार दोपहर समय अचानक भीषण आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर दौड़े ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक पांच मवेशी जिंदा जल गए और छह किसानों के पशुबाड़े जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को बुझाने में जुट गई। क्षेत्र के गांव कुंदौल के रहने वाले हरी सिंह राजपूत के पशुबाड़े में रखे छप्पर में मंगलवार दोपहर समय करीब दो बजे अचानक आग धधकने लगी। आग की ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़े और छप्पर में बंधे कुछ मवेशियों की रस्सी काटकर निकाल दिया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक हरी सिंह के छप्पर में बंधी रह गई चार बकरियां और एक भैंस जिंदा जल गईं। इसके अलावा आग में किसान के भाई रमेश र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.