इटावा औरैया, फरवरी 9 -- लायन्स क्लब भरथना ने अर्थराइटिस जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. सौरभ चावला ने जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस के कारण, बचाव तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और सही जीवनशैली अपनाकर अर्थराइटिस की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ फिजियोथेरेपी कार्यशाला का भी लाभ दिया गया। वहीं कृष्णा पैथोलॉजी द्वारा मरीजों के बीपी, शुगर एवं खून सहित विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं, जिससे लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति जानने का अवसर मिला। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...