इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला ईकाई का पुनर्गठन गुरुवार को किया गया। जिसमें अर्चना कुशवाहा फिर से महिला जिलाअध्यक्ष बनीं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सर्वेश सिंह चौहान के आवास पर जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री रिषी पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभय टंडन, प्रदेश महिला मंत्री गुड्डी बाजपेई, संरक्षक सुशीला राजावत की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। कमेटी में नरगिस को शहर अध्यक्ष, ममता दुबे को लाइन पार अध्यक्ष बनाया गया। जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी रेनू शुक्ला, चित्रा परिहार तथा मंजू लता दुबे को दी गयी। वर्षा दुबे को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर पूजा श्रीवास्तव, अर्चना अग्रवाल, पूजा टंडन,सोनी यादव, वंदना वर्मा...