इटावा औरैया, मई 26 -- अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महिला मोर्चा ने मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन होटल चाणक्य में किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ भामाशाह एवं लक्ष्मी पूजन व वंदन के साथ किया। बालिका आन्या द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष नीतू पुरवार ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन देने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत नीलम गुप्ता को सिलाई मशीन प्रदान की। जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने दायित्व बोध पर उद्बोधन दिया एवं महिलाओं को राजनीति में भी आगे आने का आग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कामिनी गुप्ता ने महिला इकाई इटावा द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। प्रदेश उपाध्यक...