इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत शनिवार को बूथ सं. 76 की अनुपस्थित मतदाता सूची प्रकाशित कर चश्पा की गई। नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट कक्ष संख्या चार पर रेलमंडी आंशिक भाग बूथ 76 की एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ द्वारा चिन्हित चार केटागरी मृतक, डबल, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं की निर्वाचन सूची संबंधित बीएलओ मुनेश कुमार, सुपरवाइजर लेखपाल शमशेर बहादुर, एसडीओ बिजली आनंदपाल सिंह, सपा सह प्रभारी ठा.अजेंद्र सिंह गौर, सभासद प्रतिनिधि अनुरुद्ध मोनू दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला आदि पार्टी नेताओं और लोगों की उपस्थिति में चश्पा की गई। बीएलओ ने बताया कि चश्पा की गई सूची पर यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो एसडीएम कुमार सत्यम जीत से संपर्क कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...