इटावा औरैया, जनवरी 27 -- भर्थना-कन्नौज मार्ग पर स्थित रेलवे पुल के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराते हुए नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बचा। आईटीआई चौराहा के पास रहने वाले राहुल यादव अपनी कार से भर्थना से लौट घर जा रहा था। तभी भरथना रोड पर रेलवे पुल के पास पहुंचे ही कार अनियंत्रित हो गई और खेत जा गिरी।गनीमत रही कि राहुल को केवल मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची देखते देखते भीड़ जमा हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...