इटावा औरैया, फरवरी 7 -- गांव स्तर पर बनने वाले अध्ययन केंद्रों से ग्रामीण बच्चों को पर्याप्त अवसर मिलेंगे उनका धन व समय भी बचेगा ।बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी ने विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत इंगुरी में पंचायत घर में निर्मित मॉडल लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया ने कहा कि गांव स्तर पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें निखारने की जरूरत है। पंचायती राज विभाग द्वारा हर गांव में अध्ययन केंद्र बनवाने का संकल्प लिया गया जो कि विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है। पंचायत घर में पौधारोपण भी किया तथा मौजूद लोगों से कम से कम एक वृक्ष लगाने का भी आवाहन किया। ग्राम प्रधान रामरतन कुशवाहा तथा ग्राम सचिव गौरव यादव ने दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.