इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। यूपीयूएमएस सैफई में कुलपति डा. अजय सिंह ने नवीनीकृत जिम्नेज़ियम का उद्घाटन किया। जिम्नेज़ियम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है जो विश्वविद्यालय में खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट उच्च गुणवत्ता वाली पीवीसी मैटिंग से तैयार किया गया है, जो खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रदर्शन को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। यह फ्लोरिंग घुटनों व टखनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है, फिसलन रहित सतह उपलब्ध कराती है तथा तेज गति से खेलने के दौरान बेहतर ग्रिप सुनिश्चित करती है। यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बताई गई है जिससे सुरक्षित और चोट-रहित खेल को बढ़ावा मिलेगा। जिम्नेजियम परिसर में बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.