इटावा औरैया, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़े चौराहे के आसपास लंबे समय से फुटपाथों पर जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान चलाया क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामवचन सरोज तथा एनएचआई इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के साथ पुलिस और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जे हटवाए। हाइवे किनारे फुटपाथों पर गल्ला, मिठाई, चाय की दुकानें, हाथठेले, टिन शेड लगाकर तथा ऑटो, टिर्री और ट्रैवल्स वाहनों को खड़ा कर अतिक्रमण किया गया था। जिससे राहगीरों को पैदल चलने में परेशानी के साथ आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक मनीष कुमार, ललित कुमार,कृष्ण कुमार, शुभम वर्मा के साथ कांस्टेबल अवनीश कुमार, तरुण कुमार, अरविन्द धीरेन सहित करीब एक दर्जन पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.