इटावा औरैया, दिसम्बर 25 -- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर क जयोत्री एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज पोरवाल ने अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे एक सशक्त विचारधारा के प्रतीक थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय प्रबंधक नितिन पोरवाल, बलबीर नीरज, दीपक यादव, दलवीर सिंह फौजी व सुबोध श्रीवास्तव मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...