इटावा औरैया, दिसम्बर 25 -- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनाई गई। कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की शुभकामनाएं दी। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आयोजित अटल बिहारी वाजपेई के विशाल व्यक्तित्व पर आधारित अटल प्रदर्शनी का सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ...