इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- इटावा महोत्सव परिसर में कहने को तो कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकता है लेकिन इसे लापरवाही कहे या वीआईपी कल्चर पुलिस फोर्स के अलावा इस बार भूतपूर्व सैनिकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में परिसर में प्रवेश करने वाले बाइक और स्कूटी को तो गार्ड और पुलिस कर्मी बखूबी ड्यूटी निभाते हुए रोक रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भीड़ के बीच लोग परिसर में कार लेकर घूम रहे हैं, जिसने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात महोत्सव पंडाल में म्यूजिकल नाइट का आयोजन चल रहा था जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसके अलावा डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पंडाल में मौजूद थे। ऐसे में पुलिसकर्मी व भूतपूर्व सैनिक भी बखूबी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे और महोत्सव परिसर में कोई भी बड़ा छोटा वाहन प्रवेश न करे इसके लिए गेट पर बाइक व स्कूटी को रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.