इटावा औरैया, जनवरी 3 -- इटावा महोत्सव पंडाल देर रात अखिल भारतीय मुशायरे का गवाह बना। मुशायरे का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव व विशिष्ठ अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने मंच पर शमा रोशन करके किया। मुशायरे में देश के नामचीन शायरों अंजुम रहबर, मंजर भोपाली, जौहर कानपुरी बेहतरीन शायरी कर श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। मुशायरे का शानदार संचालन करते हुए शायर नदीम फर्रुख ने कहा हिन्दू मुस्लिम आपके माथे पर चाहे जो भी हो, आपके सीने में हिंदुस्तान होना चाहिए। देवबंद से आये शायर डा. नदीम शाद ने नात पाक पेश करते हुए कहा आपके बस की बात नहीं है आप नहीं कर पाएंगे, जालिम को जालिम कहने में हिम्मत करनी पड़ती है। शायरा शबीना अदीब ने कहा सारे गम वहीं पर हैं हर खुशी वहीं पर है, हम जहां बिछड़े थे जिंदगी वहीं पर है। शायर राहुल शर्मा मुरादाबादी ने...