इटावा औरैया, मई 24 -- मां ब्राह्मणी देवी मंदिर के पास यमुना नदी किनारे आधी रात बीहड़ में जारी मिट्टी खनन पर एसडीएम कुमार सत्यम जीत के नेतृत्व में छापेमारी हुई। खनन माफिया ट्रैक्टरों ट्रॉली सहित भाग गए। एक जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। अवैध खनन में थाना में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एसडीएम ने सटीक सूचना पर शुक्रवार रात एक बजे खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार दिलीप कुमार, राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की तो उस दौरान कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों व जेसीबी से खनन माफिया खनन कराने में लिप्त थे। रात के सन्नाटे में फोर्स समीप आता देख माफिया अंधेरे और बीहड़ के रास्तों का फायदा उठाकर अधिकांश ट्रैक्टर नगला तौर, नगला रामसुन्दर और बहादुरपुरा गांव की ओर भाग निकले। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.