इटावा, जून 27 -- भागवताचार्यों से अभद्रता मामले में गुरुवार को बकेवर थाने और दांदरपुर गांव में हुए उपद्रव के जिम्मेदार गगन यादव को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने फरार गगन की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसके भाग जाने में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बुधवार को यादव समाज के युवाओं से दांदरपुर पहुंचने का आह्वान करने वाला गगन यादव भी मेरठ से यहां आने के लिए गुरुवार तड़के निकला था। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने उसे आगरा जिले के एत्मादपुर में रोक लिया था। जसवंतनगर की सीओ आयुषी सिंह और एत्मादपुर थाने की पुलिस ने एक होटल में उसे नौ घंटे (सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक) तक नजरबंद रखा था। सीओ आयुषी सिंह ने खुद बताया कि एक बजे के बाद वह मेरठ के लिए रवाना हो गया था। उधर उपद्रवी सुबह 11 बजे से ही पहुंचने लगे थे। पुलिस पर पथराव व झड़प दोपहर एक बजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.