फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को एक और दर्दनाक हादसा हो गया। पपियापुर गांव के सामने डंपर ने एक बाइक चालक छात्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। छात्र ट्यूशन से पढ़कर घर लौट रहा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। टिकुरियन नगला गांव के प्रेम सिंह राजपूत का 16 वर्षीय पुत्र सत्यम हाईस्कूल का छात्र था। आवास विकास कालोनी में ट्यूशन पढ़कर छात्र अपने घर लौट रहा था। जैसे ही सत्यम इटावा-बरेली हाईवे पर बाइक से पपियापुर गांव के सामने कार शोरूम के पास से होकर गुजरा उसी समय डंपर चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे सत्यम दूर जा गिरा। डंपर चालक टक्कर मारने के बाद वाहन को भगा ले गया। मौके पर ही सत्यम कुछ देर तक गंभीर घायल अवस्था में तड़पता...