लखनऊ, सितम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता इटावा जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ता रिहा होकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सम्मानित किया। इटावा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया था। अजय राय इटावा जेल में कार्यकर्ताओं से मिलने भी गए थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में घुसकर हमला किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थितियों को संभाला, जिस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी चोट भी आई थी। पुलिस ने हमला करने वालों से न तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बचाया और न ही उन पर कार्रवाई की। इसके उलट कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया था। अजय राय ने इस अवसर पर कहा क...