इटावा औरैया, जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में चिकित्सा शिक्षा एवं आधुनिक सर्जिकल तकनीकों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश का पहला मोबाइल रोबोटिक सर्जिकल ट्रेनिंग सेंटर यहां पर शुरू हो गया है। मंगलवार को कुलपति डा. अजय सिंह ने मोबाइल रोबोटिक सर्जिकल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति डा.अजय सिंह ने कहा कि देश में कुछ चुनिंदा स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध है। इस प्रकार की उन्नत रोबोटिक सर्जिकल ट्रेनिंग की सुविधा अब तक देश के केवल चार स्थानों पर उपलब्ध थी।यूपीयूएमएस में इसकी स्थापना के साथ यह प्रदेश पहला मोबाइल रोबोटिक ट्रेनिंग सेंटर बन गया है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस पहल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.