इटावा औरैया, जनवरी 1 -- शिक्षक संजीव कुमार यादव को ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। मेरा स्कूल मेरी शान की ओर से विभिन्न राज्यों के कुछ शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें इटावा के शिक्षक संजीव कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया। संजीव कुमार यादव अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी है। आगरा में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, शिक्षक विधायक आकाश अग्रवाल ,अनीता भगवान सिंह ने शिक्षक को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शिक्षकों की पुस्तक पथ 2.0 का विमोचन भी किया। उन्होंने सम्मानित होने वाले शिक्षकों के कार्यो की सराहना की और कहा कि इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान क...