इटावा औरैया, फरवरी 14 -- जिले के ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए लाइनें बनाई गई है इन्हीं लाइनों से होकर कांवरिया व अन्य श्रद्धालु गर्भ ग्रह में पहुंचकर जलाभिषेक कर पाएंगे। एक बार में 15 से 20 श्रद्धालुओं को ही जलाभिषेक करने के लिए गर्भ ग्रह में जाने दिया जाएगा। मंदिर पर 12 फरवरी से सात दिवसीय मेला व भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है।प्रशासन के द्वारा यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीओ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष भरेह प्रभारी निरीक्षक चकरनगर के अलावा पांच उप निरीक्षक तथा 18 आरक्षी लगाये गये हैं अगर जरूरत पड़ेगी तो और भी फोर्स बढ़ाई जाएगी।भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरियर भी लगाए गए हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...