इटावा औरैया, मार्च 24 -- 30 मार्च से बलरई क्षेत्र स्थित ब्रह्माणी मंदिर पर लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार मेले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ नागेंद्र चौबे ने पुलिस बल की मांग की है। सीओ ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए 7 एसएचओ, 30 उपनिरीक्षक, 41 हेड कांस्टेबल, 76 कांस्टेबल और 46 महिला कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 3 सीसीटीवी कैमरे, वायरलेस सेट, 2 गारद और 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी निगरानी में रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में झंडों के क्रमबद्ध निकलने के लिए विशेष बैरियर की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ब्रह्माणी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुजारी प्रेम मिश्रा व गोविंद मिश्रा से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.