इटावा औरैया, फरवरी 14 -- सरस्वती शिशु मंदिर, बिलैया मठ में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्लैक डे मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित यादव के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि ब्लैक डे केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देते हुए जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए समाज को जागरूक होने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख वैभव भदौरिया ने पुलवामा हमले में शहीद वीर सपूतों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमें रा...